सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Punjab Election 2022 : पंजाब में बीजेपी ने की 27 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी....जानिए कौन, कहां से लड़ेगा चुनाव ?

पंजाब में भाजपा के उम्मीदवारों की ये दूसरी लिस्ट है। इस लिस्ट में पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले कांग्रेस के दोनों विधायक को टिकट मिला है। बटाला से फतेहजंग बाजवा और मोगा से हरजोत कमल को मैदान में उतारा है। राजपुरा से बीजेपी के हरजीत ग्रेवाल को टिकट नहीं मिला।

Shanti Kumari
  • Jan 27 2022 3:32PM

पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जोरों से काम पर लगी। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वही, पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 27 नाम शामिल हैं। नई लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का नाम भी शामिल है। विजय सांपला फगवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा रूपनगर से चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब में भाजपा के उम्मीदवारों की ये दूसरी लिस्ट है। इस लिस्ट में पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले कांग्रेस के दोनों विधायक को टिकट मिला है। बटाला से फतेहजंग बाजवा और मोगा से हरजोत कमल को मैदान में उतारा है। राजपुरा से बीजेपी के हरजीत ग्रेवाल को टिकट नहीं मिला।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसके दो सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) क्रमश: 37 और 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 1997 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पहली बार है कि भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बिना राज्य में चुनाव लड़ रही है। अकाली पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घटक थी। हाल ही में निरस्त किए गए कृषि कानूनों पर असहमति के बाद शिअद ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

सोमवार को राजधानी में सीट बंटवारे के समझौते की घोषणा करते हुए, पंजाब लोक कांग्रेस के अमरिंदर सिंह और शिअद संयुक्त के सुखदेव ढींडसा के साथ भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि विस्तृत चर्चा के बाद सीटों के बटवारे की गई। नड्डा ने कहा कि नया गठबंधन देश की सुरक्षा और पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करने वाले राज्य में स्थिरता को लेकर तीनों दलों की हिस्सेदारी की चिंताओं पर एक साथ किया गया है।

Image

Image


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार