सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Punjab: 3 लड़कों ने की 18 साल की खिलाड़ी से बलात्कार का प्रयास, विरोध करने पर छत से दिया धक्का

पंजाब के मोगा जिले में 18 साल की बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया, और उसे स्टेडियम की छत से धक्का दे दिया। जिसके चलते युवती के शरीर के कई अंगों में फ्रैक्चर हो गया।

NAMRATA BAJPAI
  • Aug 18 2022 6:12PM

पंजाब के मोगा जिले में 18 साल की बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया और उसे स्टेडियम की छत से धक्का दे दिया।

बता दें कि पंजाब के मोगा जिले में 18 साल की बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया, और उसे स्टेडियम की छत से धक्का दे दिया। जिसके चलते युवती के शरीर के कई अंगों में फ्रैक्चर हो गया। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी अभ्यास करने के लिए मोगा स्थित एक स्टेडियम में गई थी, जहां जतिन कांडा नामक एक आरोपी ने स्टेडियम में खिलाड़ी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो कांडा ने उसे कथित रूप से करीब 25 फुट की ऊंचाई से धक्का दे दियाष जिसके बाद उसे शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि खिलाड़ी को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दोनों पैरों और जबड़े में आई चोटों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना 12 अगस्त को हुई थी, और तब से तीनों आरोपी फरार हैं।

भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 376 (बलात्कार) के अंर्तगत कांडा और उसके दो साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत खुराना ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की खोज में चारों ओर से घेराव  किया जा रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार