उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य इलाके संभल में पुजारी और उसके बेटे के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। आज सुबह मंदिर परिसर में ही पुजारी और उनके बेटे का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना संभल जिले के नखासा थाना इलाके के रसूलपुर सराय गांव के शिव मंदिर में पुजारी पिता और पुत्र रहते थे। आज सुबह तकरीबन 6 बजे दोनों के शव मंदिर परिसर में ही पाए गए। दोनों के गलों पर निशान मिले हैं। संभल पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है लेकिन साथ ही घटना से जुड़े पहलुओं पर छानबीन बहु चल रही है। पुजारी का नाम अमर सिंह (60) था और उनके बेटे का नाम जयवीर (21) था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
स्थानीय लोगो के मुताबिक पुजारी अमर सिंह टीवी के मरीज थे और उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत दयनीय थी। पुजारी अमर सिंह का बेटा जयवीर सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह अपना दैनिक कार्य स्वयं नहीं कर पाता था जिसको लेकर अमर सिंह बहुत ज्यादा परेशान थे। स्थानीय गांव वालों की मदद से वह अपने खाने-पीने का इंतजाम करते थे लेकिन अपनी बीमारी के साथ-साथ अपने बेटे की समस्या ने उनको परेशान कर रखा था।