सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

योगी 2.0 शपथ ग्रहण: ...जब काफिला छोड़कर पैदल ही समारोह स्थल के लिए निकल पड़े पुष्कर सिंह धामी

उत्तर प्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 25 2022 5:27PM

इनपुट-रवि शर्मा, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। सुबह से ही ईकाना स्टेडियम में लोगों ने आना शुरू कर दिया था।
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूपी में शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने जा रहे थे कि जाम की स्थिति ने उनको परेशान कर दिया और वह अपना काफिला छोड़कर पैदल ही शपथ ग्रहण समारोह में जाने लगे।
 
बता दें आज पीएम योगी और अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद दोबारा सत्तासीन हुई भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हो रहा है।
 
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने योगी सरकार में डिप्टी सीएम के लिए मंत्री पद की शपथ ली है। ब्रजेश पाठक लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं।
 
सुरेश कुमार खन्ना ने यूपी सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली है, वो 9 बार विधायक रह चुके हैं। खन्नी समाज से आने वाले सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर से हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार