सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

साहित्य समागम में युवा लेखक प्रियेश सिंह की रचना “हाँ हम बिहारी है” से गूंज उठा गांधी मैदान

प्रियेश सिंह की अलग अलग रचना की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया

Krishna Acharya
  • Jan 5 2024 1:54PM
पटना। हिंदी की कविताओं ने जहां दिलों को छुआ, शायरी की जुबानी मोहब्बत की मुनादी होते ही गजलों में लोग डूबने लगे। कुछ ऐसा ही नजारा शहर के गांधी मैदान में बिहार फूड फेस्टिवल द्वारा रविवार को आयोजित साहित्य समागम के आयोजन के दौरान देखने को मिला। इस दौरान देशभर के नामी-गिरामी बड़े कवि-शायरों ने रचनाओं से लोगों का दिल ही जीत लिया। ज्ञान की भूमि पटना में एक ओर आसमान में तारे टिमटिमा रहे थे तो दूसरी ओर काव्य की दुनियां के सितारों से मंच रोशन हो रहा था। अपने चहेते कवियों को सुनने के लिए शाम से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। साहित्य समागम के विशाल मंच का संचालन करते हुए निखिल कुमार ने कवियों का परिचय कराते हुए जब प्रियेश सिंह को मंच पर आमंत्रित किये और उन्होंने जैसे ही अपनी रचना की शुरुआत हाँ हम बिहारी है से किये तो पूरा गांधी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वही प्रियेश सिंह की अलग अलग रचना की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। जिसके बाद देश के विभिन्न कोने से आये अभिषेक सिंह, दिव्याशु सिंह, करण जीत और शोभित राज ने अपनी अपनी कविता पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे-जैसे रात्रि ढलती गयी वैसे-वैसे सुरमयी शाम परवान पर चढ़ता गया। कार्यक्रम देर रात तक चला और इसी तरह अन्य कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार