सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कोरोना योद्धाओ को 10 हजार जोड़ी जूते देंगी प्रियंका चोपड़ा.

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर मचा हुआ है। भारत में भी इस वायरस से 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सरकारी सेवाएं लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का निर्णय किया है।

Sudarshan News
  • Apr 23 2020 12:31PM

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर मचा हुआ है। भारत में भी इस वायरस से 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सरकारी सेवाएं लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का निर्णय किया है।

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस के बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्रहरियाणा और कर्नाटक में कोरोना योद्धाओ को 10 हजार जोड़ी जूते की मदद देंगी। प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

साथ ही प्रियंका ने यह भी लिखा है कि देशभर में हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सुपरहीरो हैं,  जो हमारी सुरक्षा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मोर्चे पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि  पिछले कई हफ्तों में उनके जूतों की क्या स्थिति हुई होगी। हम कम से कम उन्हें इसमें सहज होने में सहायता कर सकते हैं।'

उन्होंने आगे लिखा है,  कोरोना योद्धा दिन रात कम कर रहे हैं जिससे कारण उन्हें अपने जूते और कपडो को खुद साफ करना मुश्किल हो गया है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि इस पेशकश करने में हम समर्थवान हैं। उम्मीद करते हैं कि यह इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये देखभाल करने वालों की सहायता करेगा। लॉस एंजिल्स में हेल्थकेयर वर्कर्स को 10 हजार जोड़ी जूते और पूरे भारत में सार्वजनिक/सरकारी अस्पतालों में हेल्थकेयर पेशेवरों को 10  हजार से अधिक जूते दिए जा रहे हैं।'

विदित हो कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पहले ही 15 संगठनों को दैनिक वेतन, श्रमिकों की मदद करने के लिए सहायता राशि दी हैं। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों और उन महिलाओं की भी आर्थिक मददकी है जो महामारी का दृढ़तापूर्वक सामना कर रही हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार