सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

हिंसा के शिकार लोगों के लिए राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगी प्रियंका गांधी

लखीमपुर से लौटने के बाद प्रियंका सीधे नसीमुद्दीन कैंट स्थित आवास पर पहुंचेंगी और वहां लंच करने के बाद कांग्रेस कार्यालय जाएंगी।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 17 2021 4:18PM

इनपुट-श्वेता सिंह,लखनऊ

 
2022 के चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी जारी है। इसी सिलसिले में लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आज दूसरा दिन है। प्रियंका 3 दिन के यूपी दौरे पर है। 
 
चुनावी हिंसा में पीड़ित महिलाओं से की मुलाकात-
 
आज प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गईं । प्रियंका आज लोकतंत्र के चीरहरण के खिलाफ गाँव सेमराघाट, ब्लॉक पसगवां, लखीमपुर में नेता क्रांति सिंह के आवास पर गईं साथ ही चुनावी हिंसा में पीड़ित महिलाओं रितू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात भी की।मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए। अनीता से मुलाकात पर प्रियंका ने कहा कि मैं महिला होने के नाते अनीता से मिलने आई हूं।

किया ये ट्वीट-
 
अपने 2 दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका ने ट्वीट किया है कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएँ प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी। 
 
ट्वीट के माध्यम से प्रियंका वाड्रा ने जानकारी दी कि पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गयी हिंसा की शिकार सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए वह राज्य चुनाव आयोग को पत्र भी लिखेंगी।
 
लखीमपुर से लौटने के बाद प्रियंका सीधे नसीमुद्दीन के कैंट स्थित आवास पर पहुंचेंगी और वहां लंच करने के बाद कांग्रेस कार्यालय जाएंगी।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार