सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जाम में फंसा प्रियंका का काफिला, धारण किया मौन

प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कुछ देर वहां पर बैठीं भी।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 16 2021 4:13PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं। अगले तीन दिनों तक वह यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।एयरपोर्ट पर अजय कुमार लल्लू ने उनका स्वागत किया।
 
प्रियंका ने रखा 2 मिनट का मौन-
 
प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कुछ देर वहां पर बैठीं भी। उन्होंने यहां प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। प्रियंका गांधी यहां से पार्टी कार्यालय की तरफ रवाना हो जाएंगी।
 
बता दें इससे पहले प्रियंका गांधी का काफिला लखनऊ में जाम में फंस गया। हुसैनगंज इलाके में बसों के आने से यहां पर जाम लग गया। इसके बाद प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगा स्टाफ ही जाम खुलवाने में लग गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार