सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन करेगी या नहीं, प्रियंका ने किया साफ..

प्रियंका वाड्रा ने उप्र कांग्रेस कमेटी कार्यालय में यूपी के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस पार्टी ने उप्र में आमजनों के मुद्दों को जोरदार तरीकों से उठाया है

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 18 2021 2:53PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों में खेमेबंदी चालू है । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी 3 दिवसीय यूपी के दौरे के दौरान अब बिगुल फूंक दिया है। 
 
राजधानी लखनऊ में रविवार को उन्होंने आगामी चुनाव के लिए गठबंधन की स्थिति को साफ करते हुए बताया कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है इसके लिए हम परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।
 
गठबंधन पर स्थिति की साफ-
 
उन्होंने कहा कि हम ओपेन माइंडेड हैं पर हमें गठबंधन से नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे हमारे संगठन और पार्टी हित को चोट पहुंचे। हम आगे की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति तय करेंगे।
 
कार्यकर्ताओं में भरा जोश-
 
बता दें कि इससे पहले प्रियंका वाड्रा ने उप्र कांग्रेस कमेटी कार्यालय में यूपी के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस पार्टी ने उप्र में आमजनों के मुद्दों को जोरदार तरीकों से उठाया है। हमने अपने संगठन को भी मजबूत किया है। आने वाला समय जी-तोड़ मेहनत का है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से उत्तरप्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की एक नई इबारत लिखी जाएगी।
 
युवाओं को रोजगार देना होगा चुनाव का मुख्य एजेंडा-
 
उन्होंने कांग्रेस कमेटी दफ्तर पर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न भर्तियों से जुड़े युवाओं से बात की और कहा कि आपको यूपी भाजपा सरकार का दिल्ली, बंगलौर हर जगह पर "4 लाख" नौकरियां देने का झूठा प्रचार मिल जाएगा, लेकिन असल हकीकत और सालों- साल तक अपनी भर्ती एवं रोजगार के हक के लिए लड़ने की पीड़ा आपको केवल ये युवा ही बता सकते हैं।
 
चुनाव आते-जाते हैं। भाजपा सरकार ने युवाओं से ढेर सारे वादे किए थे, लेकिन अब जब युवा उन वादों को याद दिलाने पहुंचते हैं तब उन्हें गालियां और मुकदमों की धमकी दी जाती है। युवाओं को रोजगार आने वाले चुनावों का मुख्य एजेंडा होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार