सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कल से 3 दिनों तक लखनऊ में रहेंगी प्रियंका गांधी, कई मायनों में अहम है ये दौरा

कांग्रेस ने भी यूपी की सत्ता में दम दिखाने के लिए रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर पहुंच रही हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 15 2021 5:18PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
यूपी विधानसभा चुनाव पास आते ही उत्तर प्रदेश में नेताओं की हलचल बढ़ने लगी है। कांग्रेस ने भी यूपी की सत्ता में दम दिखाने के लिए रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर पहुंच रही हैं। 
 
बता दें कि प्रियंका 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगी और 18 जुलाई तक वहीं रहेंगी। 16 जुलाई को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दोपहर 1 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगी। दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर वह जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के लिए रवाना होंगी। डेढ़ बजे से 1 बजकर 40 मिनट के बीच वह गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी।
 
करेंगी व्यापक बैठक-
 
 एयरपोर्ट से आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन,विधानसभा जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारणी, पदाधिकारियों व जिला शहर अध्यक्ष के साथ बैठक करेगी। उसके बाद विभिन्न किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी।
  
दूसरे दिन के कुछ इस तरह हैं कार्यक्रम- 
 
दौरे के दूसरे दिन 17 जुलाई को वह अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेगी। उसके बाद भर्ती घोटाले,रुकी हुई भर्तियों,प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। उसके बाद पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ बैठक करने के बाद वह फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवम जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठक करेगी।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार