इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गईं। एयरपोर्ट पर अजय कुमार लल्लू ने उनका स्वागत किया।
प्रियंका गांधी के स्वागत में एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और प्रियंका गांधी ही मुख्य विपक्ष हैं।
अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस लगातार यूपी में कानून व्यवस्था, किसान और अन्य बड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से उठा रही है । वह फिर चाहे हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने की बात हो या उम्बा में किसानों पर हुए अत्याचार की घटना, प्रियंका गांधी की हमेशा नजर उत्तर प्रदेश पर रही है।
बता दें यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से एक्टिव है। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।