सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 नोएडा मे मनाया गया पुलिस झंडा दिवस का कार्यक्रम।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह द्वारा पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम कार्यालय सेक्टर 108 में ध्वजारोहण कर मनाया गया। पुलिस आयुक्त श्री आलोक सिंह ने समस्त पुलिस जन को संबोधित कर पुलिस झंडा दिवस की महत्ता एवं उसके इतिहास के विषय में जानकारी दी।

आनंद कुमार मिश्रा
  • Nov 23 2022 3:12PM
पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर गौतमबुद्धनगर द्वारा आज दिनांक 23.11.2022 को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सेक्टर 108 स्थित कार्यालय में पुलिस ध्वज फहराया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस बल को पुलिस झंडा दिवस मनाने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ध्वज प्रदान किया था। प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह ध्वज जवानों के शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिया गया था इसीलिए आज के दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 पुलिस के संदेश को उपस्थित पुलिस बल को पढ़कर सुनाया साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के बलिदान, सेवा व गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हमारे पुलिस ध्वज की शान को अनंत ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया गया और जीबीएन पुलिस बल को झंडा दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ भी दी

इसी क्रम में सभी सम्बन्धित अधिकारीगणों द्वारा सभी पुलिस कार्यालयों में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।
पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 में पुलिस कमिश्रर द्वारा किये गये ध्वजारोण के अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि, पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा डा0 मीनाक्षी कात्यायन, स्टाफ ऑफिसर अनिल यादव व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार