कई महीनों से लापता तीन लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला
तीन लड़कियां कई महीनों से लापता, पुलिस ने खोज निकाला
कई महीनों से लापता तीन लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने तीनों नाबालिगों को खोज निकाला है। तीनों लड़कियों नाबालिगों को खोज कर निकालने के बाद उन तीनों लड़कियों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया। बता दे कि दो लड़कियों के साथ मजबूरी का फायदा उठा कर उनसे शादी कर ली गई थी। बता दे कि एक लड़की 2019 में, दूसरी लड़की 17 साल की लड़की 10 फरवरी को और तीसरी लड़की 2013 में लापता हुई थी।
जिला पुलिस के उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साल 2019 में लापता हुई लड़की से सूरत नाम के व्यक्ति ने शादी कर ली है। और इस वक़्त वो जेजे कॉलोनी भलस्वा में रह रहा है। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारी कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर दिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की का अपहरण करने ये बाद वो उसे बेंगलुरु के गया था और उसके बाद मुंबई और फिर दिल्ली में जेजे कॉलोनी भलस्वा में छिपा हुआ था।
वहीं दूसरी लड़की जो 17 साल की 10 फरवरी को लापता हुई थी। उस लड़की को भी पुलिस ने खोज निकाला है। बता दे कि इस लड़की के अपहरण का मामला शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने उस लड़की को उत्तम नगर से खोज लड़के को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर दिया।
वहीं तीसरी लड़की जो की 2013 में लापता हुई थी। पुलिस ने उस लड़की को भी खोज निकाला है। इस लड़की के अपहरण का मामला नरेला थाने में दर्ज करवाया गया था। पुलिस को खबर मिली कि तीन साल पहले गाजियाबद निवासी इमरान ने उससे शादी कर ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प