सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पंकज सिंह ने किया नोएडा में गौशाला का उद्घाटन

श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर नौएडा के प्रांगण में एक गऊशाला का उदघाटन नोएडा के विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया।

Anchal Yadav
  • Feb 14 2021 9:13PM
श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर नौएडा के प्रांगण में एक गऊशाला का उदघाटन नोएडा के विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया। समारोह में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने गायों को गुड़ और चना खिलाकर गौ माता का आशीष लिया एवं उन्होंने गौशाला संचालक समिति को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वाशन दिया।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि शनि सेवा ट्रस्ट नोएडा ने गायों की देखभाल का जो जिम्मा अपने ऊपर लिया है, वह बहुत ही पुण्य का कार्य है। उपरोक्त कार्य के लिए मेरे स्तर से हर प्रकार की सहायता के लिए मैं हमेशा उपस्थित रहूँगा। आचार्य पी.सी.भट्ट ने अपने साथियों के साथ सुन्दर शनि यज्ञ किया।कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि शनि मंदिर ट्रस्ट अच्छा कार्य कर रहा है। पूर्व विधायक एवं अध्यक्षा महिला आयोग उ.प्र. विमला बाथम ने मंदिर ट्रस्ट को नेक कार्य करने की शुभकामनाएं दी। साथ ही संगीता चौहान विधायक अमरोहा उ.प्र. ने बताया कि मैं शनि मन्दिर के सामने नागार्जुन एपार्टमेंट दिल्ली मे रहती हूँ, और मै तभी से अपने पति स्व. चेतन चौहान पूर्व केबिनेट मंत्री उ.प्र.के साथ अकसर मन्दिर मे पूजा करने आती थी। आज काफी विशाल भव्य मन्दिर देख कर बहुत प्रसन्नता हो रही है। साथ ही एन.पी.सिंह आइ.ए.एस.पूर्व जिलाधिकारी ने गौमाता के विषय मे बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी बताई। कार्यक्रम में शनि सेवा ट्रस्ट नौएडा के चैयरमेन ठा. मान सिंह चौहान ने सभी को धन्यवाद किया। कार्यक्रम का सँचालन राजीव मिश्रा ने किया। शनि सेवा ट्रस्ट के समस्त कार्यकारी ट्रस्टी गण उपस्थित थे जिनमें मुख्य रुप से डा.वी.एस.चौहान, योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा,ठा.एन.पी.सिहँ  मौजूद थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार