सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे गोवा में हो रहो घर जल उत्सव में, पी एम ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमने संकल्प लिया था कि गांवों को ODF प्लस बनाएंगे। इसको लेकर भी देश ने महत्तवपूर्ण माइलस्टोन प्राप्त किया है। अब देश के अलग-अलग राज्यों के एक लाख से ज्यादा गांव ODF प्लस हो चुके हैं।

NAMRATA BAJPAI
  • Aug 19 2022 1:47PM

गोवा में घर जल उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस उत्सव में पहुंचे। पी एम ने इस उत्सव को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने घर जल उत्सव को संबोधित करते हुए कहाअमृत काल में भारत जिन विशाल लक्ष्यों पर काम कर रहा हैउससे जुड़े तीन अहम पड़ाव हमने आज पार किए हैं। है। इसी बीच पी एम मोदी ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दी।

पी एम मोदी ने घर जल उत्सव को संबोधित करते हुए आगे कहाआज गोवा देश का पहला राज्य बना है, जिसे हर घर जल सर्टिफाई किया गया है। दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव भी, हर घर जल सर्टिफाइड केंद्र शासित राज्य बन गए हैं। इसके लिए मैं गोवा की जनता और वहां के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा, दूसरी उपलब्धि यह है कि आज देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार पाइप से स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं। ये घर जल पहुंचाने की सरकार के अभियान की एक बड़ी सफलता है। ये सबका प्रयास का एक बेहतरीन उदाहरण भी है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहाहमने संकल्प लिया था कि गांवों को ODF प्लस बनाएंगे। इसको लेकर भी देश ने महत्तवपूर्ण माइलस्टोन प्राप्त किया है। अब देश के अलग-अलग राज्यों के एक लाख से ज्यादा गांव ODF प्लस हो चुके हैं। 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहासरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। हम सभी ने देश बनाने का रास्ता चुना है, इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का लगातार समाधान कर रहे हैं। भारत में अब रामसर साइट्स की संख्या भी बढ़कर 75 हो गई है। इनमें से भी 50 साइट्स पिछले 8 वर्षों में ही जोड़ी गई हैं। उन्होंने कहा, वाटर सिक्योरिटी के लिए भारत चौतरफा प्रयास कर रहा है और इसके हर दिशा में नतीजे भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछले तीन साल में  जल जीवन मिशन के तहत सात करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार