सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आज पैरालम्पिक "चैंपियंस" से मुलाक़ात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बीते रविवार को टोक्यो में संपन्न हुए पैरालम्पिक खेलो में भारत का प्रदर्शन अब तक के इतिहास में ऐतिहासिक प्रदर्शन था | टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने कुल 19 पदक जीते जिनमे से 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य थे |

KARTIKEY HASTINAPURI
  • Sep 9 2021 11:23AM
रविवार को ज़ब पैरालम्पिक "चैंपियंस" अपने विजय की गाथा लिख कर टोक्यो से भारत की सरजमीं पर लौटे, तो उनका स्वागत हवाई अड्डे पर लोगो, और खिलाड़ियों के परिवारी-जन ने उस अंदाज़ में किया जिसके वो सही मायने में हक़दार थे | इस दौरान  केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि प्रधानमंत्री  पैरालंपिक खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर उनकी मेजबानी करेंगे।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों से मुलाक़ात करेंगे और उन्हें देश को गौरवान्वित करने पर बधाई भी देंगे | इससे पहले प्रधानमंत्री जी ने हर पदक विजेता खिलाडी से व्यक्तिगत तौर पर बात की थी, और बधाई दी थी |

खिलाड़ियों को समय देने के लिये प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए ठाकुर ने कहा, कि उन्होंने  ओलंपियन की भारत लौटने पर मेजबानी की थी, वह पैरालंपियन के लौटने पर भी ऐसा करेंगे। ठाकुर ने इसके साथ ही सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से 2024 और 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये बड़ी योजनाएं बनाने के लिये कहा ताकि भारत आगे भी अपनी स्थिति में सुधार कर सके।

आपको बता दे, की पैरालम्पिक का ये सत्र भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ साबित हुआ और भारत ने 19 पदक जीते, वही पिछले सत्र में भारत ने महज़ 12 पदक ही जीते थे |

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार