मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर काफी सजग नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को संजय गांधी पीजीआइ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत का हाल जाना। इस दौरान उनके साथ कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर वार्ता कर उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश भी दिया।
इलाज संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन की देखरेख में उनकी टीम कर रही है। कल्याण सिंह की तबीयत में आंशिक सुधार हो रहा है। अब वह थोड़ा बहुत बोल ले रहे हैं।उन्हें शनिवार देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद रविवार को शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। योगी आदित्यनाथ लोहिया में सबसे पहले कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह को भी फोन किया था। मोदी ने कल्याण सिंह का हालचाल जाना