सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हमारी आर्थिक गति 6.8 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रही और इसके आसपास दुनिया का कोई देश नहीं : जनरल वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने देश की आर्थिक वृद्धि दर का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत की तरफ हैं।

Ankur Pratap
  • Apr 13 2024 6:14PM
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने देश की आर्थिक वृद्धि दर का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत की तरफ हैं। वह जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

 जनरल वीके सिंह ने क्या कहा?

वीके सिंह ने कहा कि हमारी आर्थिक गति 6.8 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रही है और इसके आसपास दुनिया का कोई देश नहीं है। अमेरिका भी 3 प्रतिशत के करीब है चीन 3% से थोड़ा ऊपर है, इसलिए पूरे विश्व की निगाहें भारत की तरफ हैं और ये तभी संभव हुआ जब एक मजबूत सरकार केंद्र में है। वीके सिंह ने कहा कि एक अच्छा नेतृत्व केंद्र में है। और एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो सब चीजों पर ध्यान देता है और उसमें व्यक्तिगत तौर पर पूरा समय देता है ताकि देश एक अच्छे रास्ते के ऊपर चल पड़े। केंद्र में बीजेपी नीत सरकार के 10 साल के कार्यकाल में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हुए विकास का जिक्र करते हुए सड़क सुरक्षा एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि जहां तक राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रश्न है तो देश में साल 2014 तक नब्बे हजार किलोमीटर सड़कें थीं।

स्टार्टअप की संख्या के लिहाज से हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं 


अब लगभग 1.60 लाख किलोमीटर की सड़के हैं। वीके सिंह ने कहा कि देश में 2014 तक 74 हवाई अड्डे थे आज 144 है। और भी बन रहे हैं और हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में यह संख्या 200 तक जल्दी पहुंचे। स्टार्टअप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के लिए बहुत काम हुआ है। उनको अवसर देने वाली बात है, वो है स्टार्टअप का एक इकोसिस्टम बनाना। 2015 में हमारे पास सिर्फ 415 स्टार्टअप थे। आज यूनिकॉर्न की संख्या के लिहाज से हम पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। स्टार्टअप की संख्या के लिहाज से हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं।

विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में गिना जाएगा भारत


रोज नए बनने वाले स्टार्टअप की संख्या के लिहाज से हम दुनिया में नंबर एक हैं। वीके सिंह ने कहा कि आज युवा को मौका मिल रहा है कि अपनी प्रतिभा को स्टार्टअप में लगाकर अपने दिमाग से अपनी कमाई कर सके और ये जब एक बार सिस्टम बन जाता है तो देश पनपना शुरू होता है। वीके सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में ये सब चीजें भारत को उस स्थान पर खड़ा करेंगी जहां पर वह विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में गिना जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार