सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मोदीनगर पर्यावरण संरक्षण सप्ताह वायु शुद्धि महायज्ञ के समापन पर 11 कुंडीय यज्ञों का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रान्त मेरठ ने प्रत्येक जिले के नगर स्तर तक के स्थानों पर 11 महाकुंडिए महायज्ञ संपन्न हुआ

जितेन्द्र कुमार संवाददाता
  • Jun 12 2021 12:09AM
मोदीनगर :: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रान्त मेरठ के 27 जिलो में,विभिन्न स्थानों पर जड़ी बूटियों से निर्मित सामग्री से वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में लाखो लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आहुतियां दीं। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रान्त मेरठ के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पांच जून से 11 जून तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया था। जिसका आज 11 कुंडीय यज्ञ कर समापन किया गया। यज्ञ के आयोजन के साथ साथ विभिन्न पर्यावरण प्रतियोगिताओं जैसे पेंटिंग प्रतियोगिता, इको ब्रिक प्रतियोगिता का नारी शक्ति द्वारा आयोजन किया गया ।जिसके अंतर्गत 8 से 18 वर्ष के बच्चो ने भाग लिया । इस कड़ी में आज मोदीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर,गदाना में 11कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आए लोगों को जिला पर्यावरण प्रमुख अनिल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वायु शुद्धि के लिए व आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए घर-घर में यज्ञ करने चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कोरोना जैसी महामारियों से बचाव के लिए जनमानस को जागरुक करने और पर्यावरण की शुद्धता करने पर बल दिया गया। पालिथीन के बढ़ते खतरे के प्रति जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मानव को बचाना है तो पालिथीन रूपी जिन्न को हटाना होगा। हमें पालिथीन का प्रयोग रोकना होगा और साथ ही पालिथीन का समुचित निस्तारण करने पर विचार करना चाहिए। यज्ञ आचार्य श्री चंद्रशेखर शास्त्री के द्वारा वैदिक रीति से कराया गया। और यज्ञ के महत्व को समझाते हुए शास्त्री जी ने कहा कि संसार में पर्यावरण को शुद्ध करना उतना ही आवश्यक है, जितना भोजन करना है। क्योंकि बिगड़ता पर्यावरण हमारी जीवनी शक्ति के लिए घातक है। उन्होंने उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों से 11- 11 पीपल रोपने का संकल्प कराया। इस अवसर पर प्रख्यात हनुमान कथा वाचक श्री अरविन्द भाई ओझा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हमारी संस्कृति यज्ञ मय है यज्ञ हमें कर्म में लगता है और प्रत्येक कर्म का फल अवश्य प्राप्त होता है। गीता में कहा गया है कि सबसे श्रेष्ठ कर्म निष्काम कर्म योग है। इसलिए हमें लोक कल्याणकारी कार्य करने चाहिए। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित जनों ने बहन दिव्यांशी को जन्मदिवस पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। यज्ञ कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 जिला संघचालक आनन्द ने की, यज्ञ में मुख्यरूप से नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष मोदीनगर अशोक माहेश्वरी,श्रीमती कविता तिसावड,सदस्य राज्य निगरानी समिति, अमित तिसावड,जिला अध्यक्ष,अनुसूचित मोर्चा,भाजपा रोहित शर्मा नगर पर्यावरण संयोजक,राघवेन्द्र,प्रदीप भारद्वाज,मुकेश,विजय,अनलजीत सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। व्यवस्था बनाने में सुरेश,वागीश, कौशल और अर्चित ने सहयोग किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार