सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सुरत के पर्वत पाटिया में महेश्वरी सेवा सदन प्रांगण में दिव्य गौ कथा का आयोजन

पर्वत पाटिया में आयोजित की गई यह गौ कथा 20 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगी लंपी वायरस से पीड़ित गायों की सेवा करना व उनका इलाज करवाना कथा का मुख्य उद्देश्य

Gabhru Bharvad
  • Aug 23 2022 11:52AM
सुरत के पर्वत पाटिया में महेश्वरी सेवा सदन प्रांगण में दिव्य गौ कथा का आयोजन किया गया। भव्य कथा का अयोजन सालासर हनुमान समिति वह समस्त सुरत के गौ भक्तों द्वारा किया गया। इस आयोजन में कथा का पाठ गो साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी जी की मधुर वाणी से किया जा रहा है। इस कथा का आरंभ 20 अगस्त से हुआ था जो 24 अगस्त तक चलेंगी। यानी कि कुल 5 दिन तक इस भव्य कथा का आजोजन किया गया है। सूरत के पर्वत पाटिया में आयोजित की गई इस गौ कथा का मुख्य उद्देश्य लंपी वायरस से पीड़ित गायों के बचाव को लेकर है। कथा के दौरान यहां पर भक्तों द्वारा जो भी गौ माता के लिए गौ दान दिया जाएगा उसका सदुपयोग लंपी वायरस से पीड़ित गायों को बचाने के लिए साथ ही गौ सेवा के लिए खर्च किया जाएगा। गौ माता के लिए आयोजित की गई इस कथा में हजारों की तादाद में भक्त पहुंच रहे हैं और वह कथा का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दे लंपी वायरस का कहर राजस्थान मध्य प्रदेश और हाल ही में गुजरात में भी देखा गया है। राजस्थान वह मध्यप्रदेश में लंपी वायरस की वजह से सैकड़ों गायों कि मौत हो चुकी है। इसके अलावा गुजरात में भी लंपी वायरस का गायों में खासा असर देखा जा रहा है। जिसके कारण इस कथा के माध्यम से लोगों को गौ सेवा का संदेश दिया जा रहा है। हिंदू धर्म में गाय को मां की तरह पूजा जाता है इसीलिए इस कथा में  गौ माता के अस्तित्व को बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना कर भी की जा रही है, साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है कि इस मुश्किल की घड़ी में गौमाता की सेवा के लिए वह आगे आए और गौ माता की रक्षा करें।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार