सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

तालिबान मुद्दे पर संतों की विशाल परिचर्चा सभा का आयोजन,तालिबान समर्थकों की भर्त्सना, किसी अफगानी मुस्लिम को भारत में न आने देने का किया आवाहन

देश मे नही आने देंगे किसी अफगानी मुस्लिम को

Namit Tyagi , twitter, @NamitTyagi1
  • Aug 25 2021 10:45PM
यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के सान्निध्य में स्वामी राघवानंद जी की पावन अध्यक्षता में तालिबान की ज्वलंत समस्या पर हिन्दू चेतना के लिए परिचर्चा सभा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में अनेक साधु महात्माओं, मठाधीशों, हिन्दू प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने विचारों से अवगत करवाया। इस अवसर पर फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नारायण गिरी जी महराज, ग्लोबल संत समाज के अध्यक्ष श्री चन्द्रदेव जी महाराज, मध्य प्रदेश की महामण्डलेश्वर श्री गुरू मां कंचन गिरी जी महाराज, श्री राजमाता झण्डेवाला मंदिर शाहदरा के संचालक स्वामी राजेश्वरा नंद जी महाराज, दिल्ली एन.सी.आर. संत मंडल के महामंत्री महामण्डलेश्वर नवल किशोर दास जी के अतिरिक्ति फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल जी, हिन्दुस्तान अखण्ड मोर्चा के अध्यक्ष श्री संदीप अहुजा, डॉ. जय सिंह, पत्रकार श्री ज्ञानेन्द्र बरतिया, सनातन धर्म मंदिर ग्रेटर केलाश के श्री रजनीश गोयनका आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एक स्वर में हिन्दुस्तान में रहकर तालिबान के समर्थन पर ब्यानबाजी की कड़ी भर्त्सना की और स्पष्ट शब्दों में सरकार से मांग की है कि किसी अफगानी मुस्लिम को किसी भी स्थिति में हिन्दुस्तान में कदम न रखने दिया जाए। उन्होंने देश भर में हिन्दुओं को जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल जी ने कहा कि आज सी.ए.ए और एन.आर.सी. के विरोध का कारण समझ आ रहा है। इस्लामिक उग्रपंथी एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत हिन्दू को कमजोर करने के लिए और हिन्दुस्तान में मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान के हिन्दू सिखों के भारत प्रवेश का विरोध कर रहे है और अधिक से अधिक मुस्लिमों को भारत में प्रवेश कराना चाहते है।
श्री गोयल ने स्पष्ट कहा कि जिस प्रकार देश में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है आने वाले कुछ वर्षों में ही हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय शक्तियां हिन्दुस्तान को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का षड़यंत्र रच रही है। हम पहले ही बंगला देशियों, रोहिंग्याओं से जुझ रहे है और यदि शरणार्थियों के नाम पर अफगानिस्तान से मुस्लमान यहां आ गए तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी।उन्होंने कहा कि हिन्दुतान में समय-समय पर ‘चाणक्य’ पैदा होकर मार्गदर्शन करते आए हैं। अब साधु संत हमारे चाणक्य बनकर हमारा मार्गदर्शन करेंगे।
श्री गोयल ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिकता कानून की नितांत आवश्यकता बताते हुए सी.ए.ए. को जल्द से जल्द पूरे देश में लागू करने की मांग दोहराई।परिचर्चा सभा के अध्यक्ष स्वामी राघवानंद जी ने कहा कि हिन्दू असंगठित कभी नहीं रहा और न रहेगा। अयोध्या का राम मंदिर आंदोलन 1966 का गौ रक्षा आंदोलन एवं हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए समय-समय पर हुए आंदोलन एवं अभियान इसका स्पष्ट प्रमाण है। हिन्दुओं में मतभेद हो सकता है लेकिन मन भेद नहीं है, हिन्दुत्व के मुद्दे पर किसी भी चोट का हिन्दू सदृढ़ता एवं संगठित रूप से सामना करेगा !

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार