सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अपने बर्थडे पर नोरा ने अचराफ को खास अंदाज में किया विश, 'दिलबर' सॉन्ग के अरेबिक वर्जन को सांझा कर दी जन्मदिन की बधाई

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की फिल्म 15 अगस्त 2020 को रिलीज की गई थी जिसमें नोरा फतेही ने आइटम नंबर दिलबर में अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया था।

Ruby Saini
  • Feb 20 2021 4:17PM

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की फिल्म 15 अगस्त 2020 को रिलीज की गई थी जिसमें नोरा फतेही ने आइटम नंबर दिलबर में अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया था। इस गाने पर इतनी बड़ी सफलता के बाद नोरा ने दिलबर के अरेबिक वर्जन को लाने का निर्णय किया था। अपने इस गाने के लिए नोरा ने मोरक्को के हिप-हॉप बैंड फ्नैरे के साथ कोलैबोरेट किया। दिलबर के इस अरेबिक वर्जन के कंपोजर को नोरा ने सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग की वीडियो पोस्ट कर बधाई दी।


आपको बता दे कि मोहसीन तज़फ ने इस सॉन्ग को कंपोज़ किया है। इस गाने को खलीफा मेन्नी और अचराफ आरब ने लिखे हैं। नोरा फतेही ने इस सॉन्ग के अरबेकि वर्जन का वीडियो पोस्ट किया और अचराफ को जन्मदिन की शुभकामना दी। उन्होंने लिखा कि,  “सबसे स्टाइलिश आदमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।


दिलबर सॉन्ग में नोरा फतेही ने जो डांस किया है उसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया था यही नहीं म्यूजिक वीडियो ग्लोबल चार्ट में भी सबसे हिट रहा। इस म्यूजिक वीडियो को मिलाप ज़वेरी के सत्यमेव जयते में दिखाया गया था, जिसमें अहम भूमिका जॉन अब्राहम निभा रहे थे। नोरा ने अपने बेली डांस मूव्ज दिखाकर दर्शकों  दिल जीत लिया था। इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया और साथ ही इस गाने को  नेहा कक्कड़, एसेस कौर ने आवाज दी। 


नोरा फतेही आखिरी बार ‘छोड़ देंगे’ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। इस म्यूजिक वीडियो साल 2021 में 4 फरवरी को रिलीज किया गया था। इसका म्यूजिक वीडियो की शूटिग राजस्थान में की गई। इसमें  नोरा ने लहंगा पहनना था जो डांसर-एक्ट्रेस के लिए एक बहुत बड़ी बात होती है। साथ ही अगर फिल्मों की बात करें तो, नोरा फतेही जल्द भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएगी, जिसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त अहम भूमिका में हैं। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार