सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इस राज्य की खुशहाली के लिए CM ने अपने हाथों में सहा सोंटे का प्रहार...जानें क्यों CM ने सोंटे का मार सहा

लोक मान्यता के अनुसार ऐसे प्रहार सहने से अनिष्ट नष्ट होते हैं।

Yogesh Mishra
  • Oct 25 2022 10:28AM
 
छत्तीसगढ़ में दिवाली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमे पहले दिन सुरहुती के दिन ईश्वर गौरी गौरा की पूजा अर्चना की जाती है, जिसमें त्यौहार पर सीएम भूपेश अपने गांव कुरुदडीह पहुंचे। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना किया।
 
 
 
 
हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी पहुंचे। यहां उन्होंने गौरा गौरी पूजा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
 
 

 

 
इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। 
 
 
 
लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।
 
 
 
 
जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लोगों के साथ गौरा गौरी की पूजा का आनंद और भी बढ़ जाता है। गौरा गौरी के साथ भ्रमण करते हैं, कितनी सुंदर परंपरा है। त्योहार की खुशियों के साथ आप सबके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि रहे, यही कामना है।
 
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार