सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पदोन्नति के बाद सितारा लगाकर किया गया सम्मानित

रामनगर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह के पदोन्नति के बाद रामनगर थाना प्रभारी द्वारा सितारा लगाकर किया गया सम्मानित

पदोन्नति के बाद सितारा लगाकर किया गया सम्मानित
  • Apr 1 2021 3:56PM
अनुपपुर/डोला। रामनगर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह के पदोन्नति के बाद रामनगर थाना प्रभारी द्वारा सितारा लगाकर सम्मानित किया गया जहाँ कर्मचारियों में खुशी का माहौल था। वर्षों बाद पुलिस विभाग में प्रमोशन की लहर से विभागीय अमला काफी खुश दिखा। थाना रामनगर में पुष्पराज सिंह को कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति के थाना प्रभारी रामनगर आर.के.सोनी व सहायक उप निरीक्षक फूलमती द्वारा पुष्पराज सिंह को स्टार लगा कर उन्हें कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक बनने की बधाई दी। *पुष्पराज सिंह की 1990 में हुई थी पुलिस विभाग में पदस्थापना* 04/11/1990 में उनकी पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में पदस्थापना हुई थी उसी क्रम में पुलिस विभाग द्वारा सन 2002 में प्रधान आरक्षक व वर्ष 2011 में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में पदोन्नति की गई थी जहाँ पर पुलिस विभाग में कार्य कर रहे थे वही विगत 10 वर्ष पश्चात अब जाकर पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाहक उपनिरीक्षक पद में पदोन्नति की गई जहां गुरुवार के दिन थाना रामनगर में उपस्थित नगर के समस्त पत्रकारों सहित क्षेत्र के नागरिकों द्वारा कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुष्पराज सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। अनूपपुर से कमलेश सिंह की रिपोर्ट

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार