सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: सड़क हादसे में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के OSD ने गवाई अपनी जान, मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने जताया दुख

गोरखनाथ मंदिर परिसर में बैठकर जनसुनवाई की जाती थी, वहीं मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है। मोतीलाल सिंह गोरखपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन सामान्य निवारण अधिकारी के पद पर जनता की समस्या सुनते थे।

Gunjan Kapoor
  • Aug 26 2022 11:48AM

गोरखनाथ मंदिर OSD मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और चौरी-चौरा के पूर्व उपजिलाधिकारी मोतीलाल सिंह की लखनऊ जाते समय सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि OSD मोतीलाल सिंह की पत्नी गंभीर रुप से घायल है। गुरु गोरखनाथ अस्पताल में इलाज करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

आपको बता दें कि मोतीलाल सिंह को पहले कार्यालय के बाद दुसरे कार्यालय में भी जिम्मेदारी सोपी गई थी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में बैठकर जनसुनवाई की जाती थी, वहीं मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है। मोतीलाल सिंह गोरखपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन सामान्य निवारण अधिकारी के पद पर जनता की समस्या सुनते थे।

मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ ने OSD मोतीलाल सिंह के निधन का दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बता दें कि OSD मोतीलाल सिंह ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट कोयलास और जनपद आजमगढ़ के स्थायी निवासी थे। मोतीलाल सिंह गोरखपुर में सिविल लाइंस, निकट एसपी सिटी आवास, सहारा प्रेस के पास में रहते थे। सुबह 4 बजे OSD मोतीलाल सिंह को गुरु श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और 6:30 बजे उन्होंने अपने प्राण खो दिए। वहीं उनकी पत्नी वीना सिंह को BRD में भर्ती कराया गया था और उनकी हाल गंभीर बताई जा रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार