सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अब सर्वाधिक पौधरोपण बना योगी सरकार का सत्य.. अनवरत प्रयास से हासिल हो रहा 100 करोड़ का लक्ष्य

आज योगी सरकार ने अब तक का सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान स्थापित किया है.. जिसके लिए सरकार ने पूर्ण तन्मयता से काम किया

रजत के मिश्र Twitter- rajatkmishra1
  • Jul 4 2021 6:07PM

उत्तर प्रदेश लगातार दूसरे वर्ष एक दिन में 25 करोड़ पौधे रोपकर नया कीर्तिमान बना। रविवार को प्रदेश में एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे प्राप्त कर लिया गया है। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल झांसी में वृक्षारोपण किया। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुलतानपुर में पौधरोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वन मंत्री दारा सिंह चौहान भी मुख्यमंत्री के साथ ही सुलतानपुर में रहें जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  लखनऊ में पीडब्ल्यूडी की हर्बल वाटिका में पौधरोपण किया। वहीं जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चित्रकूट में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ पौधरोपण किये हैं।

सभी मंत्रियों से कहा गया था कि वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम जन के साथ पौधरोपण करें। इसके अलावा सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने अपने-अपने जिले में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इसी परिप्रेक्ष्य में वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि  वर्ष 2017-18 में 5.71 करोड़ तथा वर्ष 2018-19 में 11.77 करोड़ पौधे रोपित किए गए। वर्ष 2019-20 में 22.59 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद 25.87 करोड़ पौधे रोपे गए। वर्तमान वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। नागरिकों एवं किसानों ने वृक्षारोपण अभियान में सहयोग प्रदान करते हुए इसी अवधि में 05 करोड़ पौधे रोपित किए हैं। इस प्रकार वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 100 करोड़ पौधों का रोपण सम्भव हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से हर साल रिकॉर्ड पौधरोपण हुआ है। रिकॉर्ड पौधरोपण के कारण पिछले चार साल में उत्तर प्रदेश में वनावरण और वृक्षावरण दोनों में वृद्धि हुई है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की स्टेट फारेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार उत्तर प्रदेश में 2017 की तुलना में वनावरण में 127 किलोमीटर की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश का वृक्षावरण राष्ट्रीय औसत 2.89 फीसद की तुलना में 3.05 फीसद है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार