सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अब जागी मप्र में शिवराज सरकार, , मिनिस्टर, एमपी, एमएलए को भी लगाना होगा मास्क

स्वतंत्रता दिवस तक कोई धरना प्रदर्शन रैली नहीं, करें वर्चुअल बैठक

Bharat
  • Jul 30 2020 10:31PM

 

भारत, मध्यप्रदेश

भोपाल
शिवराज सरकार ने14 अगस्त तक कोई भी पार्टी रैली, प्रदर्शन या सभाएं करने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा एक और निर्णय सरकार ने लिया है जिसमें  अब राज्य में मंत्री, सांसद और विधायक सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा या अपने साथ तौलिया रखनी होगी। अगर वह बिना मास्क के पाए गए तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। इस बात की जानकारी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जो खुद ही कभी मास्क नहीं लगाते हैं।  उन्होंने कहा कि घर पर भी एक साथ पांच लोग एकत्र नहीं हों तो अच्छा रहेगा। बाजारों के अंदर कोई भी आम लोग बिना मास्क और तौलिया के नहीं होंगे। वरना जुर्माना लगेगा।
गृहमंत्री ने कहा  सभी दलों से अपील की है  कि  किसी भी पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम, रैली, प्रदर्शन और सभाएं अगर 14 अगस्त के बीच में तय होते हैं तो वो नहीं होंगे उस पर रोक होगी। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री जी का मानना है कि हमारे लिए लोगों की जान बेहद जरूरी है। ये नियम सभी अधिकारियों पर भी लागू होगा। मास्क लगाने का नियम सभी पर लागू होगा। वरना जुर्माना लगाया जाएगा। 
2

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार