सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

ध्यान दें : छत्तीसगढ़ में 8 जून से लौटेगी उद्यानों में रौनक, क्या खुलेंगे, क्या बंद रहेंगे, जानिए सारी जानकारी, देखिये सरकार के आदेश में क्या है?

आज कुछ देर पहले छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें नोबेल कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए लोगों के लिए 8 जून से अतिरिक्त गतिविधियों की अनुमति की जानकारी है।

योगेश मिश्रा
  • Jun 6 2020 10:23PM

योगेश मिश्रा, ब्यूरो प्रमुख, छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए 8 जून से छत्तीसगढ़ में बहुत सारी सुविधाएं भी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए सरकारी आदेश भी जारी हो गया है।
आज कुछ देर पहले छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें नोबेल कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए लोगों के लिए 8 जून से अतिरिक्त गतिविधियों की अनुमति की जानकारी है। इस आदेश के मुताबिक जहां 8 जून से सार्वजनिक पार्क और उद्यान खुल जाएंगे, वहीं भारत सरकार द्वारा जारी एस ओ पी के अनुसार ही धार्मिक स्थलों में संचालित करने की अनुमति होगी।
इसके अलावा क्लबों में केवल बाहरी यानेकि आउटडोर गतिविधियां भी संचालित हो सकेंगी। साथ ही स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स और स्टेडियम में केवल आउटडोर खेल गतिविधियों के संचालन का आदेश है। इसके अलावा शॉपिंग मॉल खोलने और संचालन हेतु अनुमति नहीं होगी, ऐसा इस आदेश में कहा गया है। साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार ही आदेश विभिन्न सुविधाओं के लिए पालन कराया जाएगा। लिहाजा छत्तीसगढ़ में बहुत सारी गतिविधि शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार को लोगों की सुविधाओं का ख्याल है, इसलिए तमाम तरह के फैसले लिए गए हैं।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार