सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मुगल नहीं छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा आगरा का म्यूजियम: योगी

आगरा के निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम को अब छत्रपति शिवाजी के नाम से जाना जाएगा...सीएम योगी ने की घोषणा....

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश , Twitter: rajatkmishra1
  • Sep 15 2020 12:12PM

आगरा का निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम अब छत्रपति शिवाजी के नाम से जाना जाएगा। यह आदेश सीएम योगी ने आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। यह समीक्षा उन्होंने अपने लखनऊ स्थित आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि " आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम छत्रपति शिवाजी के नाम पर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोंड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते हैं, शिवाजी महराज हमारे नायक हैं। 

मथुरा जनपद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र भगवान श्री कृष्ण की पुण्य लीला स्थली है। मथुरा, नंदगांव, बरसाने, वृंदावन में देश दुनिया आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था की जाय। इस संबंध में धनाभाव न होने दिया जाय। आज की समीक्षा बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथ राज्यमंत्री उदयभान भी मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार