सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा के शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर पड़ा

नोएडा के सेक्टर 21-ए में स्थित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा।

Anchal Yadav
  • Jun 22 2021 5:26PM
नोएडा के सेक्टर 21-ए में स्थित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृशक्ति को नमन करना है।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से नोएडा स्टेडियम में बनी शूटिंग रेंज का नाम शूटर दादी चंद्रो देवी तोमर के नाम पर रखने की मांग की थी। सिंह ने कहा है कि ग्रामीण परिवेश के रूढ़िवादी बंधनों से निकलकर चंद्रो देवी ने देश और दुनिया में महिलाओं का नाम रोशन कर एक मुकाम हासिल किया। वह अन्य महिलाओं की भी प्रेरणा स्रोत हैं। उनके पदचिन्हों पर चलकर देश की अन्य महिला भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

चंद्रो देवी तोमर की कुछ समय पूर्व कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार