सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा विधायक पंकज सिंह जी ने किए 11 सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

नोएडा से विधायक पंकज सिंह लगातार नोएडा में विकास कार्य कर रहे हैं इनका प्रण है नोएडा की हर सड़क पक्की हो, हर क्षेत्र का विकास हो

Anchal Yadav
  • Jan 10 2021 5:32PM
नोएडा से विधायक और प्रदेश  उपाध्यक्ष  पंकज सिंह लगातार  नोएडा के  हर एक क्षेत्र को विकसित  करना चाहते हैं पंकज सिंह का प्रण है नोएडा का कोना-कोना विकसित होना चाहिए जिससे नोएडा वासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसी कड़ी में आज पंकज सिंह ने नोएडा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 1.25 करोड़ रू0 की लागत से बहलोलपुर छिजारसी पुस्ता रोड से लेकर आश्रम होते हुए छट घाट तक निर्मित सी.सी. रोड़ का लोकार्पण, 1.55 करोड़ रू0 की लागत से निर्मित छिजारसी-बहलोलपुर मुख्य मार्ग का लोकार्पण, छिजारसी काॅलोनी व चोटपुर काॅलोनी में विधायक निधि से 31.6 लाख रू. की लागत से निर्मित 5 नाली/खड़जों का लोकार्पण एवं 36.44 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन 3 नाली/खड़ंजों का शिलान्यास किया। इन सड़कों की हालत बहुत जर्जर थी, स्थानीय लोग कई सालों से प्रयास कर रहे थे लेकिन आज तक बन नहीं पायी थी। लोगों ने इन विकास कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया। श्री सिंह ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा ‘‘क्षेत्र के विकास के लिए में हमेषा आपके साथ खड़ा हूॅ। विकास की कड़ी को आगे भी बरकरार रखा जायेगा। अन्य जर्जर सड़कों को भी शीघ्र बनाने की कोषिष की जायेगी।‘‘ इस दौरान बब्लू यादव, निर्मल सिंह,महेश चौहान, चन्दगीराम यादव, बृजपाल चौहान, रवि यादव, डिम्पल आनन्द, लोकेष यादव, प्रमोद बहल, मुक्तानन्द शर्मा, धर्मेन्द्र चैहान, विपुल शर्मा, मनोज उपाध्याय, हरिकिषोर, राम गोपाल शर्मा, पन्ना यादव, आदेष यादव, राजेष शर्मा एवं सकड़ों की संख्या में काॅलोनीवासी मौजूद थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार