सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

एनडीए में नीतीश को नोएंट्री! BJP ने कहा- नीतीश ना भाजपा में आने वाले हैं और ना ही ऐसा होने वाला है

नीतीश कुमार(Nitish Kumar) के एक बार फिर भाजपा(BJP) में शामिल होने के सवाल पर विवेक ठाकुर(Vivek Thakur) ने एनडीए(NDA) में नीतीश कुमार को नोएंट्री लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ना भाजपा में आने वाले हैं और ना ही ऐसा होने वाला है। वहीं उन्होंने कहा कि अब अंत हो रहा है।

Geeta
  • Jan 27 2023 8:48AM
भाजपा के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने जहानाबाद में बड़ा नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. नीतीश कुमार के एक बार फिर भाजपा में शामिल होने के सवाल पर विवेक ठाकुर ने एनडीए में नीतीश कुमार को नोएंट्री लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ना भाजपा में आने वाले हैं और ना ही ऐसा होने वाला है। वहीं उन्होंने कहा कि अब अंत हो रहा है।

 

उपेंद्र कुशवाहा पर विवेक ठाकुर ने कहा कि भाजपा में आने की चाहत रखने वाले लोगों की लंबी लिस्ट है। यहां प्रवेश जनता की मर्जी से होता है। जनता जिसे चाहेगी उसे प्रवेश मिलेगा। राज्यसभा सांसद ने हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सभी दल भाजपा के विरोध में लड़ रहे थे। बिहार की जनता के सहयोग से ही हमारी जीत हुई। 

 

राज्यसभा सांसद ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहार के सभी जिले से किसान और मजदूरों की सहभागिता रहेगी।

 

राज्यसभा सांसद पटना के बापू सभागार में 22 फरवरी को आहूत किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती समारोह में लोगों को शामिल होने के लिए निमंत्रण देने आए थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम देवी, मनोरंजन कुमार बिक्कू, शशि रंजन, अनिल ठाकुर, विजय सत्कार समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

 

वहीं सर्किट हाउस से निकलने के बाद राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर संग्रहालय गए, जहां उन्होंने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत आंबेडकर चौक पर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की।

 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती हमेशा किसान-मजदूर समागम की बात करते थे, लेकिन वर्तमान समय में उन्हें भुला दिया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार