सभी विदेशी नहीं है स्वागत योग्य अतिथि.. जैसे नाइजीरिया की वो महिला जिसे करना पड़ा है गिरफ्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विदेशी बीयर की तस्करी में नाइजीरियन महिला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने एक नाइजीरियन महिला को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। ये महिला नाइजीरिया से अवैध तरीके से बीयर की 840 कैन लाई थी जो दिल्ली में सप्लाई करने वाली थी। अफ्रीकी देशों से नशे की तस्करी के मामले सुनने में आये हैं। लेकिन शराब की तस्करी के इस अनोखे मामले ने सबको हैरान कर दिया है।महिला इसे नाइजीरिया से मंगाकर मुंबई और दिल्ली में बेचती है।
डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुंबई राजधानी एक्सप्रेस रुकी। ट्रेन से उतरी अफ्रीकी मूल की महिला की गतिविधि संदिग्ध लगी। उसके पास 12 जूट बैग थे। एएसआई उपेंद्र और अऩ्य पुलिसकर्मियों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की। जांच के दौरान नाइजीरियन महिला के पास 840 केन बीयर मिली।
डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मरियम एडकवो के रूप में हुई है। मरियम ने पूछताछ में बताया कि नाइजीरिया में उसका पति पुलिस में नौकरी करता है। और उसके तीन बच्चे हैं। वो 2011 से रेडीमेट गारमेंट्स के कारोबार के लिए भारत आई थी। वह काफी समय तक वो मुंबई में रही थी। भारत में रहने वाले अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए बियर सप्लाई करती थी।
पुलिस ने बताया कि मुंबई से आने के दौरान स्कैनर से सामान को गुजारा गया था। ज्यादा सामान होने पर टीटीई ने महिला का चालान भी कर दिया था। दरअसल अभी तक यह सामान हवाई जहाज से भारत लाया जाता था। लेकिन, कोरोना संकट के बाद इसे पानी के जहाज से पहले मुंबई और फिर देश के अन्य हिस्सों में बेचा जाता है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प