सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राम मंदिर निर्माण हेतु झांसी के रानी की भूमिका में नजर आई महिलाएं निधि समर्पण अभियान की ये तस्वीर

राम मंदिर निर्माण हेतु झांसी के रानी की भूमिका में नजर आई महिलाएं निधि समर्पण अभियान की ये तस्वीर

Gaurav Mishra
  • Feb 1 2021 9:27AM
पूरे देश भर में राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है यह एक सिर्फ अभियान ही नही है बल्कि भारतीय संस्कृति व स्वाभिमान से जोड़ने का अभियान हैं। 110 करोड़ हिंदुओं को लगाना चाहिए कि यह उनका मंदिर है। इसके लिए उन सभी का इस हेतु समर्पण आवश्यक है। इसी क्रम में कानपुर में महिलाओं द्वारा स्कूटी से एक भव्य रैली निकाली गई इस रैली में सभी महिलाओं ने भगवा रंग का वस्त्र पहन रखा था। हाथों में तलवार और माथे पर मुकुट लगाई हुई महिलाएं झांसी के रानी के अंदाज में नजर आ रही थी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तरफ से इस कार्यक्रम का मोर्चा शालनी कपूर संभाल रही थी जिनके साथ भारी संख्या में शहर की महिलाएं शामिल थी। शालनी ने कहा यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इस पुण्य रामकाज से कोई बँचित ना रहने पाए हर घर से कुछ ना कुछ दान लिया जाए और लोगों के जन भावना के साथ इस मंदिर निर्माण को सीधे तौर पर जोड़ पाए। आप को बता दे की विहिप देश के 5.25 लाख गावों व शहरों के 13 करोड़ परिवारों के लगभग 65 करोड़ लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार