सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

एसपी ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी बहराइच सुजाता सिंह ने पयागपुर एसओ धर्मेंद्र चौधरी को लाइन हाज़िर कर दिया। मामला सर्राफा ब्यापारी की हत्या से जुड़ा था। जिसको लेकर कप्तान ने एसओ को लाइन हाजिर किया है।

राम जी सोनी
  • Apr 17 2021 5:37PM
बहराइच। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष पयागपुर को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर सुजौली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृज आनंद सिंह को थानाध्यक्ष पयागपुर बनाया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मकरोड़ा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र चैधरी को गुरुवार को अपरान्ह 03 बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बुलाया था। वह बुलाए गए पते पर चले गए। लेकिन उनका फोन कुछ समय बाद स्विच ऑफ हो गया। परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को परिजनों ने धर्मेंद्र चैधरी की तलाश की। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास उनकी लाश मिली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया था। जानकारी होने पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू हुई। मृतक के भाई ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मृतक प्रधान पद का दावेदार था। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में थानाध्यक्ष की लापरवाही पाई। जिस पर थानाध्यक्ष पयागपुर मुकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार