सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यूपी राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

आज मतगणना के पश्चात् मुख्य चुनाव अधिकारी ने इनके निर्वाचन की घोषणा की। विदित हो कि विद्युत अभियन्ता संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 16 पदों में से अध्यक्ष समेत 9 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं और 07 पदों हेतु विगत 21 सितम्बर को प्रदेश भर में 44 मतदान स्थलों पर मतदान सम्पन्न हुआ था।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 26 2022 11:51PM

इनपुट-रवि शर्मा,लखनऊ

 
उ0प्र0 राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ की सत्र 2020-22 के लिए नवीन केन्द्रीय कार्यकारिणी के सम्पन्न चुनावों में इं0 राजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष तथा इं0 प्रभात सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं इं0 जितेन्द्र सिंह गुर्जर महासचिव निर्वाचित घोषित किये गये हैं। इनके साथ कुल 16 अन्य पदों पर विभिन्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं। 
 
आज मतगणना के पश्चात् मुख्य चुनाव अधिकारी ने इनके निर्वाचन की घोषणा की। विदित हो कि विद्युत अभियन्ता संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 16 पदों में से अध्यक्ष समेत 9 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं और 07 पदों हेतु विगत 21 सितम्बर को प्रदेश भर में 44 मतदान स्थलों पर मतदान सम्पन्न हुआ था। उपरोक्त मतदान में प्रदेश भर के सहायक अभियन्ता से लेकर मुख्य अभियन्ता स्तर के अभियन्ताओं ने प्रतिभाग किया था। लखनऊ मुख्यालय एवं अन्य जगहों से केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों के पर्यवेक्षण में पूरे प्रदेश में मतदान शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ था।
मुख्य चुनाव अधिकारी मुख्य अभियंता इं0 सी0पी0 यादव ने बताया कि आज 25 सितम्बर को संपन्न मतगणना के उपरान्त निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। मतगणना के उपरान्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर राजीव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रभात सिंह, उपाध्यक्ष(दक्षिणांचल) रमाकान्त वर्मा, उपाध्यक्ष(पश्चिमांचल) कपिल तेवतिया, उपाध्यक्ष(पूर्वांचल) जयशंकर राय, उपाध्यक्ष(अनपरा, ओबरा, पिपरी क्षेत्र) इं0 अदालत वर्मा, उपाध्यक्ष(मध्यांचल) रणवीर सिंह, महासचिव के पद पर जितेन्द्र सिंह गुर्जर, संयुक्त सचिव इं0 आलोक कुमार श्रीवास्तव, संगठन सचिव जगदीश पटेल, सहायक सचिव(पश्चिमांचल) कृष्ण कुमार सारस्वत, सहायक सचिव(पूर्वांचल) मनोज कुमार, सहायक सचिव(मध्यांचल) सुबोध झा, सहायक सचिव (दक्षिणांचल) राहुल बाबू, सहायक सचिव (अनपरा, ओबरा, पिपरी क्षेत्र) रविकान्त यादव, प्रचार सचिव अंकुर भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अजय द्विवेदी एवं ऑडिटर आशीष कुमार निर्वाचित घोषित किये गये हैं।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार