सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"राम भक्तों" पर गोली चलवाने वाली पार्टी अब "परशुराम भक्तों" की शरण मे..

क्या होगी वो मनोकामना पूरी जिसके चलते लिया गया है ये बड़ा फैसला..

Rahul Pandey
  • Aug 8 2020 11:15PM

"जब मैं हिन्दू था, तब तक साम्प्रदायिक रहा"... जैसे ही जातियों में बंटा, सबने मुझे अपना लिया".. सोशल मीडिया पर ये लाइनें आपने अक्सर घूमती देखी होंगी..

शायद हर किसी को वह समय, वह दिन याद हो जब भगवान श्रीराम की नगरी में , उनकी ही जय बोलते बलिदानियों पर गोली चलाने के आदेश दिए गए और देखते ही देखते पवित्र अयोध्या लाशों से भर गई .. इतना ही नही, उसके बाद दशकों तक सीना ठोंक के उसकी जिम्मेदारी ली गई और कहा गया कि ये तो कम थे, और भी मारने पड़ते तो मार देते..

अब वही पार्टी और वही मानसिकता ने ली है करवट और श्रीराम के भक्तों पर गोलियां बरसाने वाली उस पार्टी ने भगवान परशुराम के भक्तों को खुश करने का फैसला किया है.. ध्यान देने योग्य है कि ये बात समाजवादी पार्टी की हो रही है जो तब मुलायम सिंह यादव और अब अखिलेश यादव द्वारा संचालित हो रही है.. अयोध्या में भूमिपूजन के कार्यक्रम से पर्याप्त दूरी बना कर रखने वाले अखिलेश यादव की पार्टी अब भगवान परशुराम की मूर्तियों को प्रत्येक जिले में स्थापित करेगी.. विकास दुबे नाम के हत्यारे की मौत तक को जिस प्रकार से प्रदेश में कुछ लोगों ने सोची समझी दिशा देनी चाही उसमे कुछ राजनीतिक दल भी अपने अपने हिसाब से अपनी अपनी संभावनाएं खोज रहे हैं जबकि बलिदानी DSP मिश्रा की चर्चा न के बराबर है..

इसको अखिलेश यादव का बड़ा सियासी मास्टरस्ट्रोक भी माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सबके हैं राम के स्गलोन के बीच में सपा ने परशुराम पर दांव लगाया है। पार्टी प्रदेश के सभी 75 जिलों में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाएगी। इससे पहले प्रदेश में 2003-2007 के बीच मुलायम सिंह यादव सरकार में परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी भी की गई थी।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की निगाह प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर लग गई है। उन्होंने इसी कारण अब ब्राह्मण कार्ड खेला है। जिसके तहत समाजवादी पार्टी प्रदेश के हर जिला में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाएगी। इसमें भी लखनऊ में सबसे ऊंची यानी 108 फिट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। लखनऊ में इसके साथ ही परमवीर चक्र विजेता मनोज पाण्डेय की भी विशाल प्रतिमा भी लगाई जाएगी। लखनऊ में भगवान श्री परशुराम की 108 फिट मूॢत लगवाने के साथ उनका भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके साथ में बड़ा पार्क और उसमें एजुकेशनल रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार