सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नए भवन का लोकार्पण

सीएम योगी ने किया यूपी सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण...

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश , Twitter: rajatkmishra1
  • Sep 26 2020 10:24AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मुख्य परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम सूचना विभाग होता है।

शासन का काम योजनाएं बनाने का होता है, प्रशासन विभिन्न माध्यमों से उसे आमजन तक पहुंचाता है। जनता, शासन व प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। उस भूमिका में सेतु के रूप में कार्य करने का महत्वपूर्ण काम सूचना विभाग का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग के नवीन कार्यालय का आज लोकार्पण हुआ है। इस कार्यालय का नाम हमने महान देशभक्त, अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा है। मैं इसके लिए सूचना विभाग को हृदय से बधाई देता हूं और महामानव पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि भी अर्पित करता हूं।

उन्होंने कहा कि जब हम पं. दीनदयाल उपाध्याय की बात करते हैं तो बहुत सारी चीजें सामने आती हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की बात की। अंत्योदय एक वास्तविकता थी। उन्होंने 50 व 60 के दशक में जो सपना देखा था वह सपना अंततः वर्ष 2014 के बाद साकार हुआ।

आज इस देश का हर गरीब, हर नौजवान, हर किसान, हर महिला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रफुल्लित हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ने इनके सपनों को साकार करने का कार्य किया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार