सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बस स्टेंड के निर्माण के लिए 33 बीघा भूमि देगी नगर पालिका परिषद

विधायक के प्रयास से दादरी में जल्द बनेगा अंतरराज्यीय रोडवेज बस डिपो, जाने डिपो के निर्माण के लिए कौन देगा 33 बीघा भूमि

Anchal Yadav
  • Jul 4 2020 5:03PM
ग्रेटर नोएडा-दादरी क्षेत्र के विकास में जल्द ही और चार चांद लगने वाले हैं। दादरी नगर बाइपास के निकट जल्द ही अंतरराज्यीय रोडवेज बस स्टेंड का निर्माण होने जा रहा है। बस डिपो का निर्माण दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर की मांग पर किया जा रहा है। जिसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने विधायक के साथ शनिवार को दादरी बाइपास के निकट भूमि का भी सर्वे किया। बस डिपो के निर्माण के लिए दादरी नगर पालिका परिषद के द्वारा शहर के बाहर खाली पड़ी 33 बीघा भूमि दिए जाने का भरोसा दिलाया गया हैदादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि दादरी विधान सभा क्षेत्र में आज प्रदेश के तमाम जनपदों के ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग निवास करते हैं। ऐसे में दादरी क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की बसें पकड़ने के लिए गाजियाबाद, नोएडा व ग्रेटर नोएडा की दूरी तय करनी पड़ती थी। जबकि एनएच 91 दादरी से होकर गुजरता है। लेकिन बस स्टेंड नहीं होने के कारण अधिकांश लंबी दूरी की बसें यहां नहीं रूकती थीं। लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा परिवहन मंत्री माननीय अशोक कटारिया से दादरी में अंतरराज्यीय बस डिपो बनाए जाने की मांग की गई थी।

जिसपर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के द्वारा सहमती जताए जाने के बाद आज परिवहन निगम के अधिकारियों ने आज उनके साथ मिलकर बस डिपो बनाए जाने के लिए भूमि का सर्वे किया है। यह भूमि दादरी से जारचा रोड़ पर बाइपास के नजदीक है। जोकि परिवहन निगम के अधिकारियों को पसंद आ गई है। अब आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस डिपो के निर्माण के लिए भूमि देने का भरोसा दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित ने दिलाया है। नगर पालिका परिषद की 33 बीघा भूमि दादरी बाइपास के नजदीक खाली पड़ी है। इस अवसर पर दादरी विधायक के साथ सर्वे के समय एआरएम ममता सिंह, सिकंद्राबाद बस डिपो के अधिकारी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, समाजसेवी एच के शर्मा एवं प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार