सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सामंथा अक्किनी और नागा चैतन्य ने किया अलग होने का फैसला, इंस्टाग्राम पर नोट साझा करते हुए कहा: 'कठिन समय मे हमारा साथ दे

सामंथा अक्किनी और नागा चैतन्य ने किया अलग होने का फैसला

Sahil Chandel
  • Oct 3 2021 7:59PM
दक्षिण भारत की प्रसिद्ध तेलगु अभिनेत्री व अभिनेता सामंथा अक्कीनेनी और नागा चैतन्य ने शनिवार (2 अक्टूबर) को आधिकारिक तौर पर अपने विवाह को समाप्त करने की घोषणा की। दोनों चार साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे। दंपति को दक्षिण ही नही बल्कि पूरे भारत के बेहतरीन जोड़ियों में से एक माना जाता था।सामंथा अक्किनी और नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नोट साझा कर इस खबर की जानकारी दी। दरअसल, कुछ दिनों पहले से ही दंपति के अलग होने की खबर फैल रही थी पर नागा चैतन्य ने इस बातों को झूठ बता कर टाल दिया। यह विषय चर्चा में तब आई जब नागा चैतन्य अपने पिता नागा अर्जून के साथ रहने चले गए। 


साथ ही सामंथा और नागा चैतन्य को वकील से मिलते भी देखा गया था। दंपति ने इस खबर की पुष्टि तब की जब चारों तरफ दोनों के अलग होने की खबर चर्चा में आ चुकी थी। पूर्व दंपति ने अपने साझा किए गए पोस्ट में लिखा, "हमारे सभी शुभचिंतकों को...., बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चैतन्य और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें।आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।" बता दें कि दोनों 2010 की फ़िल्म 'ये माया चेसावे' के शूटिंग के दौरान एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और तभी से सामंथा और नागा चैतन्य दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। आखिरकार अपने प्रेम को विवाह में बदलने के लिए दोनों ने 6 अक्टूबर 2017 को हिंदू रीती-रिवाजों से और 7 अक्टूबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली। आधिकारिक तौर पर दोनों के शादी टूटने के पीछे का कारण सामने नहीं आया है, पर खबरों की माने तो शादी के बाद सामंथा का फिल्मों में बोल्ड सीन देना, नागा चैतन्य और उनके परिवार में नाराजगी का कारण था। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज 'दी फैमिली मैन 2' में अत्यधिक बोल्ड सीन दिए थे। 


दोनों के अलगाव के ख़बरों के दौरान, सामंथा ने अपना नाम सामंथा अक्किनेनी से बदल कर 'S' कर दिया था। दरअसल शादी से पहले अभिनेत्री का पूरा नाम सामंथा रुथ प्रभु था, शादी होने के बाद उन्होंने अपने पति के परिवार के नाम 'अक्किनेनी' को अपने नाम के साथ जोड़ लिया था, जिसके बाद वो अपना नाम सामंथा अक्किनेनी लिखती थी। इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज, खासकर साउथ में लोग काफी दुखी है। दोनों के फैन्स और चाहने वाले भी इस बात से काफी दुखी है। पूर्व दंपति के चाहने वाले इस खबर को ट्वीटर पर ट्रेंड कराकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। फैन्स का कहना है कि उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा पर फिर भी वे दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार