सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुस्लिमों की इस हरकत से नाराज हो अचानक धरने पर बैठे राजा भैया के पिता, मचा हड़कंप

मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा लगाए गए गेट को न हटाये जाने से नाराज़ राजा उदय प्रताप सिंह बैठे धरने पर।शेखपुर गांव की सड़कों पर जगह जगह पर मोहर्रम का गेट बनाए जाने का कर रहे विरोध।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Aug 3 2022 6:04PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा से बाहुबली विधायक राजा भैया ऊर्फ रघुराज प्रताप सिंह के पिता राजा उदय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ आज अचानक धरने पर बैठ गए। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
 
दरअसल राजा भैया के पिता और प्रशासन के बीच रार की वजह मोहर्रम का गेट बनाया जाना है। बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय द्वारा गांव के द्वार पर अपने धर्म के गेट बोर्ड लगाने से राजा उदय प्रताप सिंह नाराज हैं। धरना-प्रदर्शन के जरिये राजा उदय प्रताप सिंह विशेष समुदाय द्वारा लगाया गया गेट को हटाने की मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं।
 
राजा भैया के पिता और भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह आज यानी बुधवार को कुंडा तहसील पर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, राजा उदय प्रताप सिंह के अपने समर्थको संग धरने पर बैठने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। राजा उदय प्रताप सिंह के धरने पर बैठने की सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और राजा उदय प्रताप को मनाने की कोशिश की, मगर उन्होंने अपना धरना समाप्त नहीं किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार