सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मुस्लिम लड़की से प्यार के कारण चाकुओं से गोदकर हिंदू (दलित) विजय की हत्या ... चुप्पी साध गए जय भीम-जय मीम का नारा लगाने वाले

मुस्लिम लड़की एक दलित लड़के संग प्रेम मे थी और जब उसके परिवार को रिश्ते के बारे में पता चल जाता है तो अलग धर्म होने की वजह से परिवार वालों ने नाराजगी जताई। इसी नाराजगी के चलते मुस्लिम लड़की के भाई शहाबुद्दीन ने उसकी हत्या कर दी।

Vaishnavi Chauhan
  • May 27 2022 3:30PM

मुस्लमानों ने हमारे देश पर अपना राज चलाने के लिए कई प्रयास किए है। चाहे वो हिंदूस्तान की संपत्ति हो या फिर हिंदू धर्म के लोगों पर अत्याचार । ऐसा ही एक और मामला कर्नाटक से सामने आया है। जहां मुस्लिम लड़की एक दलित लड़के संग प्रेम मे थी और जब उसके परिवार को रिश्ते के बारे में पता चल जाता है तो अलग धर्म होने की वजह से परिवार वालों ने नाराजगी जताई। इसी नाराजगी के चलते मुस्लिम लड़की के भाई शहाबुद्दीन ने उसकी हत्या कर दी। बता दे लड़का दलीत परिवार से था। उसका नाम विजय कांबले है। फिलहाल, कर्नाटक की कलबुर्गी पुलिस ने विजय कांबले की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहाबुद्दीन (19) और नवाज के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही SC/ST भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार दलित विजय कांबले का शहाबुद्दीन की बहन के साथ प्रेम संबंध था। इसी वजह से शहाबुद्दीन और नवाज ने मिलकर कांबले की हत्या कर दी। मृतक की माँ ने कहा कि शहाबुद्दीन करीब छह महीने पहले उनके घर आया था और उसने अपनी बहन के साथ रिश्ता नहीं रखने की चेतावनी दी थी। घटना के बारे में जानकारी देते हए उन्होंने बताया कि विजय के काम से लौटने के बाद उसे एक फोन आया। फिर वह कहीं चला गया, यह भी कहा किउन्होंने उसके सिर पर वार किया और फिर चाकू से घोंप कर मार डाला।

आपको बता दे कि पुलिस वालों का कहना है कि उसकी गर्दन पर कई चोटें थीं और सिर पर भी चोट के निशान थे। वह मौके पर ही मर गया। अब तक की जाँच में पता चला है कि हमला पूर्व नियोजित नहीं था, लेकिन पुलिस और सबूत खोज रही हैं।घटना के बाद कलबुर्गी के वाडी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है।

कलबुर्गी की SP का कहना है कि लड़की के परिवार को रिश्ते के बारे में पता चल गया था और अलग धर्म होने की वजह से नाराजगी थी। पंत ने कहा, “इसी नाराजगी के चलते शहाबुद्दीन ने उसकी हत्या कर दी।”  पुलिस के मुताबिक 25 मई 2022 को कांबले को शहाबुद्दीन और नवाज एक रेलवे पुल के नीचे ले गए और हथियारों, पत्थरों एवं ईंटों से उस पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पर बेरहमी से हमला किया गया। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। मौके पर ही काफी खून बह गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार