सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

इस्लाम छोड़ कर भगवा ओढ़ा मुस्लिम लड़की ने और बन गई लिंगायत..

जीवन साथी के रूप में चुना लिंगायत वर..

Sudarshan News
  • May 10 2020 11:12PM

इस लिंगायत मत को हिंदू धर्म से अलग करने के लिए बहुत लंबी साजिशें रची गई लेकिन वह सभी साजिश आखिरकार नाकामयाब रही और लिंगायत अपने पुराने संस्कृति व सभ्यता पर आना और अडिग है...मिल रही जानकारी के अनुसार  कर्नाटक में मुस्लिम युवती बनी लिंगायत, शादी के बाद।कर्नाटक के हुक्केरी में एक मुस्लिम महिला ने लिंगायत धर्म को अपनाया है।

दरअसल एक लिंगायत युवक को मुस्लिम महिला से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी कर ली। दोनो की शादी बेलगाम जिले में पंजीकृत है। दोनो की शादी को लेकर उन दोनों के परिवार वाले साथ भी नहीं थे और खिलाफ भी नहीं थे।लिंगायत समाज को कर्नाटक की आगडी जातियों में गिना जाता है। कर्नाटक में 18 फीसदी आबादी लिंगायत है। पास के राज्यो जैसे तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी लिंगायत की आबादी ज्यादा है। कर्नाटक में लिंगायत और वीरशैव दो बड़े समुदाय है। 


शादी के बाद वो एक स्वामी जी से मिले और युवक ने अपनी पत्नी के द्वारा लिंगायत धर्म अपनाने की बात कही। स्वामी जी की इजाजत के बाद मुस्लिम महिला ने लिंगायत धर्म की दीक्षा ली। स्वामी जी के अनुसार युवक उनके पास आया था और उसने कहा कि उसे मुस्लिम महिला से प्यार हो गया है। और वे उसे लिंगायत में परिवर्तित करवाना चाहता है। जब महिला इस्लाम त्याग कर लिंगायत को अपना रही थी तो उस वक़्त वहा तीन लोग मौजूद थे। महिला द्वारा लिंगायत धर्म अपनाने के समय सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया था और सरकार के सारे नियमो का पालन करते हुए सारे कामों को करा गया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार