सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

दिल्ली में कुछ शर्तो के साथ आज से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स ,ये होंगे नए नियम

कोरोनाकाल में फिर से दिखेगी सिनेमाहॉल में रौनक

Namit Tyagi
  • Oct 15 2020 2:54PM
देश की राजधानी दिल्ली में तकरीबन 6 महीने बाद आज से सिनेमा हॉल मल्टीप्लेक्स और थिएटर खुल जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मुख्य सचिव विजयदेव कुछ दिन पहले इस बारे में आदेश जारी कर अनुमति दे चुके हैं। सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत सीटों के साथ खुल सकेंगे और प्रत्येक शो के बाद पूरे हॉल को सैनिटाइज करना होगा।फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदने की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन हो गई है। सभी छूट सिर्फ कंटेनमेंट जोन के बाहर ही लागू होगी। वही अभी स्पा, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, स्कूल, कॉलेज पर प्रतिबंध जारी रहेगा। आपको बता दें कि दिल्ली में 127 सिनेमा हॉल हैं, जबकि 27 मल्टीप्लेक्स हैं। कोरोना काल से पहले यानी लॉकडाउन से पहले दिल्ली में रोजाना औसतन 50357 लोग सिनेमा देखते थे।


सिनेमा हॉल जाने से पहले जान लें ये नियम

दर्शकों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।

फिल्म देखते समय खाने पीने की वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सिनेमाघरों में दर्शकों को एक-एक सीट छोड़कर बैठने का इंतजाम करें।

जिन सीटों को मोड़ा नहीं जा सकेगा उनके ऊपर क्रॉस का निशान लगाना होगा।

फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदने की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होगी।

दर्शकों की सुविधा के मुताबिक AC की तकनीकी प्रणाली में बदलाव करना होगा।

प्रवेश निकास द्वार, सीट और लॉबी को समय-समय पर साफ करना होगा।

सिनेमा हॉल को प्रत्येक शो के बाद साफ करना होगा।

सिनेमा हॉल में प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनकर रहना होगा और दर्शकों को सैनिटाइजर देना होगा।

सिनेमा हॉल को पूरी तरह से संक्रमण रहित करने के इंतजाम किए जाएंगे।

कोरोना संक्रमण के संबंध में लोगों को जागरूक करने वाली 1 मिनट की फिल्म शो से पहले और इंटरवल में दिखाना जरूरी होगा।

आने वाले लोगों का ज्यादा संपर्क ना हो इसके प्रयास किए जाएंगे।

इंटरवल के दौरान ज्यादा दर्शक सिनेमाघर से नहीं निकल पाएंगे।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार