सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

Breaking : मुलायम सिंह यादव की तबियत फिर बिगड़ी, पेट दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में हुए भर्ती

पेट मे सूजन और दर्द की शिकायत के बाद मेदान्ता पहुँचे मुलायम सिंह यादव, 1 हफ्ते में दूसरी बार एडमिट हुए सपा संरक्षक

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश
  • May 11 2020 12:09AM

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को फिर से  पेट दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था लेकिन आज देर शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।

पेट में सूजन और दर्द होने पर बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी कोलोनिस्कोपी की गई थी। दो दिन के इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

शनिवार को अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया था कि मुलायम सिंह यादव की बड़ी आंत में समस्या थी जिसको कोलोनिस्कोपी से साफ किया गया था। अस्पताल के गेस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्टिक डॉ अभय कुमार वर्मा और गेस्ट्रो सर्जन डॉ. आनंद प्रकाश की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।स्वास्थ्य सामान्य होने पर शनिवार करीब 11.30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार