सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत फिर खराब, मेदान्ता में किये गए एडमिट.. मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता का भी मेदान्ता में चल रहा है इलाज..

मेदान्ता लाये गए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, लॉक डाउन से अब तक तीसरी बार किये गए भर्ती, लालजी टंडन का भी मेदान्ता में ही चल रहा है इलाज.

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Jul 13 2020 12:40PM

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबियत खराब होने के बाद मुलायम सिंह को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में मुलायम के साथ उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव और डिम्पल यादव मैजूद है। डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह यादव का चेकअप कर रही है। हालांकि मुलायम सिंह को किस समस्या के चलते मेदान्ता ले जाया गया है इसका पता अभी नही चल पाया है लेकिन मुलायम को अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं। पिछली बार भी पेट की दिक्कतों के चलते मुलायम सिंह को एडमिट कराया गया था। मुलायम सिंह के अतिरिक्त उनकी पत्नी  साधना गुप्ता को भी बीती 5 जुलाई को पेट दर्द और हल्के बुखार की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी उनका यहीं इलाज चल रहा है। इसके साथ साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का इलाज भी मेदान्ता में चल रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार