सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देश अब जान पाया कि क्यों पंजाब की जेल में है दुर्दांत अपराधी मुख्तार अंसारी

योगी सरकार की नजरों से बचने के लिए मुख्तार अंसारी ने पंजाब को चुना

Sudarshan News
  • Oct 22 2020 4:52PM
माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने से मना कर दिया है। रोपड़ जेल प्रशासन ने इसकी वजह मुख्तार की बीमारी और डॉक्टरों की सलाह बताई है। वहीं जेल अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। सिविल सर्जन दफ्तर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी का पहले फरवरी में मेडिकल कराया गया। जब पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को  यूपी पुलिस लेने पौची तो स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देकर भेजा 
यूपी पुलिस अब ऐसा ब्रह्मास्त्र तलाश रही है जो खाली न जाए क्योंकि किसी भी कीमत पर योगी सरकार को मुख्तार अंसारी चाहिए।

मुख्तार अंसारी के बेटे की पंजाब की मौजूदा हुकूमत में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से थोड़ी-बहुत ही सही जो जान पहचान है। वो इस बेरहम वक्त में अब्बा यानि मुख्तार को योगी की नजरों से बचाने के लिए बहुत है। लिहाजा माफियाओं को जमींदोज करने में जुटे योगी की नजरों से दूर रखने के लिए मुख्तार को खुद की जिंदगी महफूज रखने के वास्ते पंजाब से ज्यादा दूसरी जगह महफूज नहीं लगी होगी। पंजाब राज्य सरकार पर यह सवाल उठता है कि मंशा में कहीं कोई खोट नहीं था तो फिर, मुख्तार अंसारी जैसे माफिया डॉन का मेडिकल सर्टिफिकेट राज्य के किसी सरकारी अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों के बोर्ड से क्यों नहीं जारी करवाया गया 

यूपी पुलिस को रोपड़ जेल में मुख्तार द्वारा सौंपे गए उसके मेडिकल सर्टिफिकेट की क्या वैल्यू या मायने हैं। पूछने पर दिल्ली हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज एसएन ढींगरा बोले जीरो है यह सर्टिफिकेट। सही मायने में तो यूपी पुलिस, रोपड़ की उस अदालत में जाती जिसने, मुख्तार को स्थानीय जेल में बंद करके रखा है। उस अदालत से यूपी पुलिस आरोपी मुख्तार अंसारी की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की गुजारिश करती। उस मेडिकल बोर्ड को आरोपी आसानी से मैनेज नहीं कर पाता। मुख्तार जैसे अपराधी के लिए जेल से अच्छी जगह कही नहीं है।

योगी सरकार की नजरों से महफूज रहने के लिए मुख्तार ने पंजाब को चुना है। इसमें कोई शक नहीं है। अपराध की दुनिया का कुख्यात माफिया डॉन अब तक अपने मास्टर-माइंड की बदौलत ही महफूज भी है। इसमें भी शंका करना बेइमानी होगा। इनसाइड स्टोरी पड़ताल से पता चला है। कि हिंदुस्तान में पंजाब मादक पदार्थों की तस्करी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कथित रूप से बदनाम रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार