सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

तीसरी बार भाजपा ने मृगांका सिंह पर लगाया दांव, कैराना विधानसभा से प्रत्याशी घोषित

कैराना से दो बार लड चुकी है चुनाव।एक विधानसभा व एक लोकसभा। दोनों बार हार का करना पड़ा है सामना।इस बार जीत के साथ हार की हैट्रिक को रोकने के करेगी कोशिश।

पंकज चौहान, सुदर्शन न्यूज़,संवाददाता शामली
  • Jan 15 2022 2:37PM
बीजेपी ने दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को कैराना विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। मृगांका सिंह इससे पहले भी कैराना विधान सभा व लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। बीजेपी ने उन्हें 2017 व 2019 में यहां से उम्मीदवार बनाया था।2017 में मृगांका सिंह पहली बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरी थीं। हालांकि उन्हें समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन से हार का सामना करना पड़ा था। उनके पिता इस सीट से सात बार विधायक रह चुके हैं। 
 

 

 
 
वहीं दूसरी ओर कैराना लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को हराया था, जिसमे पिता स्व० बाबू हुकमसिंह के देहांत के बाद मतदाताओं की सहानुभुति भी नही जीता पायी थी मृगांका सिंह को ओर लोक सभा चुनाव हार गयी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने मृगांका सिंह पर अपना दाव लगाया है ओर अपना विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। अब देखना होगा कि मृगांका सिंह इस सीट से जीत हासिल कर हार की हैट्रिक को रोक पाती है या नहीं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार