सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गौतमबुद्ध नगर में वन महोत्सव में 822 स्थानों पर 9 लाख से ज्यादा पौधे लगेंगे

उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई को वन महोत्सव मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है गौतमबुद्ध नगर में 822 स्थानों पर 9 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएगें

Anchal Yadav
  • Jul 2 2020 3:41PM
नोएडा-उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई को वन महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी भी जोर-शोर से शुरू हो गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।इसी के तहत गौतमबुद्ध नगर में 822 स्थानों पर 9 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएगें।
वन महोत्सव में 822 स्थानों पर लगेगें 9 लाख से ज्यादा पौधेपौधारोपण में आईटीबीपी (ITBP) और सीआरपीएफ(CRPF) के जवान भी सहयोग करेंगे।पौधों की जिओ टैगिंग कर उनके रखरखाव पर वन विभाग नजर रखेगा।इस बारे में गौतमबुद्ध नगर डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी है।

9 लाख पौधारोपण'गौतमबुद्ध नगर डीएफओ (DFO) प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतबुद्ध नगर में 8.61 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ऐसे में जिला वन विभाग ने 822 स्थान चिन्हित किए हैं।जहां तकरीबन 9 लाख पौधे लगाए जाएगें। जिसमें वन विभाग का लक्ष्य 3,01,700 है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल साढ़े सात लाख पौधे एक दिन में लगाए गए थे और इस बार तकरीबन 9 लाख पौधे लगाए जाएगें। ITBP और CRPF का मिला सहयोगलॉकडाउन के दौरान लाखों की संख्या में कामगार अपने घरों को वापस लौट गए हैं। इसी कारण एक दिन में 9 लाख पौधे लगाने के लिए वन विभाग आईटीबीपी(ITBP) और सीआरपीएफ (CRPF) का सहयोग लेगी। ऐसे में कामगारों की समस्या से निराकरण मिलेगा और एक अच्छी पहल की शुरुआत होगी।

विभाग पौधों का रखें ख्याल गौतमबुद्ध नगर के समस्त विभागों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।पौधारोपण के बाद पौधों का ख्याल रखना होगा।पौधारोपण में खासतौर पर स्कूल, आरडब्ल्यूए, एओए( AOA), किसान और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सम्मलित किया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार