सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आश्रम पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही को महंत बजरंगमुनि ने सराहा।।

आश्रम के महंत को दिया प्रशासन ने आश्वासन आरोपियों पर होगी सख्त कार्यवाही,अवैध कब्जों को हटाकर होगी आश्रम की भूमि मुक्त।*

अभिमन्यु सिंह
  • Jul 23 2021 3:23PM
*आश्रम के महंत को दिया प्रशासन ने आश्वासन आरोपियों पर होगी सख्त कार्यवाही,अवैध कब्जों को हटाकर होगी आश्रम की भूमि मुक्त।* सीतापुर जिले के खैराबाद भुइयां ताली आश्रम में आसीन महंत बजरंगमुनि उदासीन जो आश्रम की भूमि पर भूमाफियाओं के द्वारा किये गए अवैध कब्जे को लेकर शासन प्रशासन तक इस मुद्दे को पहुँचाकर मुक्त कराने की मांग अभियान में लगे हुए है। उनके द्वारा अनेको बार मांग करने पर प्रशासन के द्वारा आश्रम में पहुँचकर महंत बजरंगमुनि को आश्वासन दिया गया।आश्रम पर अवैध कब्जे तथा विवादों के निवारण हेतु एसडीएम सदर अमित भट्ट तथा एसओ अम्बर सिंह ने आश्वासन देते हुए मामले की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए कहा।महंत बजरंगमुनि ने पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, एसडीएम सदर अमित भट्ट तथा एसओ अम्बर सिंह द्वारा आश्रम पर अवैध कब्जे तथा महंत पर हमले में आरोपी पर हुई कार्यवाही को सराहा और प्रसंशा करते हुए न्यायपूर्ण कार्यवाही करने हेतु धन्यवाद दिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार